INDIAN SEARCH ENGINE LIST IN HINDI | भारत में बने top 12 सर्च इंजन |

क्या आप जानना चाहते हैं कि Google के अलावा भी कोई और search engine है जो Indian search engine हो, जहाँ से हमें Google की ही तरह जानकारी प्राप्त हो सके ? क्या ऐसा कोई और पोर्टल है जहाँ से हम अपने सवालों के जवाब ले सकें ? क्या कोई और search engine है, जो गूगल का alternate हो? जवाब है – “हाँ “

आजकल समय इतना बदल चुका है कि हमें किसी भी सवाल का जवाब चाहिए हो तो हम सीधे गूगल पर सर्च करने लगते हैं | यदि किसी को किसी branch का IFSC code जानना हो तो ये मुमकिन नही कि सभी IFSC code की पूरी जानकारी उसके पास मिल जाए | अगर किसी को जानना हो कि आस पास Best Dentist कौन है या फिर सबसे अच्छा Coffee shop कौन सा है तो इन सब सवालों के जवाब मिलना थोड़ा मुश्किल है |

ऐसी स्थिति में सभी को एक ही नाम सूझता है कि Internet पर Google में सर्च कर लिया जाए | गूगल ऐसा platform है जहाँ पर सभी चीजों के जानकारी पहले से ही save की हुई हैं | यहाँ पर बहुत सा data store किया हुआ है जिसमें अनगिनत सवालों के जवाब छिपे हुए हैं |

प्रत्येक विषय से संबंधित जानकारी यहाँ पर बहुत अच्छे से बताई जाती है और अगर किसी भी सवाल का जवाब आपको नही मिलता है तो आप Gmail लॉग इन करके अपना question छोड़ सकते है जैसे ही आपके सवाल से संबंधित जवाब गूगल पर upload होता है तो गूगल आपको आपके Gmail account पर update कर देगा |

सर्च इंजन क्या होता है? कैसे काम करता है?

गूगल जैसे portal पर हमेशा ही कुछ न कुछ update होता है रहता है और नई-नई जानकारी website daily गूगल पर upload होती हैं जिससे गूगल ज्ञान में विस्तार होता जा रहा है और शायद यही कारण की गूगल का craze बढ़ता ही जा रहा है | लेकिन ऐसा भी नही है कि Google एक अकेला ही ऐसा सर्च engine है जहाँ से हमें जानकारी मिलती है | इसके अलावा भी और बहुत से search engine हैं जो बहुत अच्छी और सटीक जानकारी देते हैं लेकिन पब्लिक के बीच वो ज्यादा popular नही हैं इसलिए लोगों को सबसे पहले गूगल की ही याद आती है |

चीन का अपना सर्च engine है जिसका नाम ‘Baidu’ है लेकिन Chinese language में होने के कारण ये सिर्फ चीन में popular है | इसे चीन का home-made सर्च engine भी कह सकते हैं | वैसे तो बहुत से Indian search engine भी है और बहुत अच्छा result भी देते हैं | लेकिन Google की popularity इतनी ज्यादा है, कि वे कहीं भी दिखाई नही देते |

world के टॉप सर्च इंजन कौन से हैं?

आज के आर्टिकल में हम जानेंगे की Indian search engine कौन-कौन से बनाए गए हैं और कब बनाए गए हैं | साथ ही इस article में माध्यम से मैं ये भी चाहूँगा कि गूगल के साथ-साथ अपने देश में बने search engine का भी use करें और लोगों को जानने के लिए प्रेरित करें | तो चलिए शुरू करते हैं |

INDIAN SEARCH ENGINES LIST | इंडियन सर्च इंजन की सूची

Indian search engine 2

123India search engine

इस Indian search engine शुरुआत 22 October 1996 को की गई | 650 से भी अधिक websites इसके साथ जुड़ी हुई हैं, जो काफी सही जानकारी देती हैं और बहुत विश्वसनीय भी हैं | इस सर्च engine पर किसी भी विषय से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है | यहाँ पर दुनिया में घटित होने वाली नयी updates मिलती हैं |

इसमें मुख्य रूप से share Market, Live Cricket, और Weather के बारे में भी सटीक जानकारी भी ली सकती है इसके अलावा प्राचीन इतिहास, भूगोल, शिल्प, संस्कृति, और मुख्य पर्यटक स्थल जैसे विशेष विषयों की जानकारी भी ली जा सकती हैं |

AltaVista search engine

यह भी एक Indian search engine है जो देश विदेश के बारे में उम्दा जानकारी देता है | इसकी शुरुआत 15 दिसंबर`1995 को की गई थी | आम तौर पर अपने topic से related data या file को ढूंढना काफ़ी मेहनत का काम है | इसी को ध्यान में रखते हुए इस Search Engine की शुरुआत की गई जिसका उद्देश्य data को इंटरनेट पर Search process को आसान बनाना है |

इसको Digital Equipment Corporation, जो Western Research Laboratory के निर्माता है, के द्वारा संचालित किया जाता है | वर्तमान समय में इस Search Engine पर 30 लाख visitors द्वारा data search किया जाता है जो किसी search engine के लिए काफी बड़ी बात है ख़ासकर की वे जो popular न होते भी अपनी पहचान बनाए रखने में कामयाब हुए हैं |

ब्राउज़र क्या होता है? सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला ब्राउज़र कौन सा है?

Indiainfoline search engine

यह भी एक Indian Search Engine है जिसकी शुरुआत 21 दिसम्बर 1998 में की गयी थी और इसका Head office मुंबई में स्थित है | इसमें data search करने के लिए लगभग 560 से भी अधिक websites जुड़ी हुई हैं | इसमें Indian Finance Sector और भारतीय वित्तीय कंपनियों के बारे में अच्छी जानकारी मिलती हैं |

इसके साथ financial research और share market के बारे में भी अति महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलती है जो समय समय पर update होती रहती हैं | 5paisa.com जैसा domain name इसी के स्वामित्व में है | साथ ही यहाँ से Mutual funds, Credit cards, Loan, Economy Sector, आदि की जानकारी भी यहाँ से ली जा सकती है |

IndiaTimes search engine

इसी श्रंखला में एक और Indian search engine का नाम आता है जिसका नाम है- IndiaTimes | यह The Times of India का ही एक हिस्सा है जिसे The Times of India द्वारा ही operate किया जाता है जो कि एक newspaper Agency है और भारत जैसे देश में बहुत प्रसिद्ध है |ये Search Engine साप्ताहिक समाचार पत्रों से जुडी जानकारी प्रदान करता है जिसमे The Times of India, Maharashtra Times, नव भारत टाइम्स आदि |

IndiaTimes Search Engine एक उभरता हुआ portal है जिसमे Web search, Purchasing, Flights status, Hotel Search, Train Search, Jobs, Stock Market news आदि बहुमुखी web सुविधाएँ उपलब्ध हैं | इसके साथ email service जो एक बड़े web space के साथ उपलब्ध है और social नेटवर्क portal जैसी बहुआयामी services भी शामिल है | ये data को Video, News, technology, Lifestyle, और Entertainment जैसे tabs में data filter करके दिखाता है |

Jadoo search engine

Jadoo Indian search engine को 25 जून 1997 को launch किया गया | इसमें 170 से भी अधिक sites के link जुड़े हुए हैं जिनसे बहुत ही अच्छी जानकारी उपलब्ध होती है | यह भारत के सबसे अच्छे सर्च इंजन की श्रेणी में आता है | इसका कार्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है | कनाडा और आस्ट्रेलिया में इस सर्च इंजन से जुड़ी कई websites को launch किया गया है | इसमें Stock sites, Cinema, Music, News, travelling, Tourism, और नौकरी से संबंधित सूचनाएँ शामिल हैं जो काफी relevant result दिखाती हैं|

123Khoj search engine

एक और Indian search engine, जो business और real estate से जुड़ी जानकारी अपने portal पर दिखाता है | 123 khoj search engine भारत के प्रसिद्ध search engine की list में आता है जो भारत देश से जुडे कई महत्वपूर्ण विषयों के बारे में विस्तृत सूचनाएं प्रदान करता है जिसमे खेल जगत, शिक्षा, Entertainment, सरकार, Health, और विज्ञान से लेकर प्रमुख समाचार पत्रों के मुख्य लेख भी अपने portal पर प्रदर्शित करता है | इसका संचालन Sify limited द्वारा किया जाता है |

NewIndia search engine

इस Indian search engine शुरुआत 23 अगस्त 1996 में की गई और इसका Headquarter कानपुर (UP) में स्थित है | यह 95 से भी अधिक website से जुड़ी जानकारी अपने portal पर दिखाता है और Indian सर्च इंजन की श्रेणी में अपना स्थान रखता है | इसकी प्रमुख सेवाओं में यात्रा और पर्यटन यानि (Travel Tourism) से जुड़ी जानकारी है |

इसके अलावा शिक्षा, व्यवसाय, कंप्यूटर, current affairs, और Import export से जुड़ी जानकारी भी यह अपने portal पर दिखाता है | यहाँ से app अपने keyword से related search करके समाधान पा सकते हैं |

Rediff search engine

यह Indian search engine भी अपनी अलग पहचान रखता है और बहुत समय से popular भी है | इसकी शुरुआत 1996 में की गई थी तथा इसका मुख्यालय Delhi, Mumbai, और Newyork जैसी प्रमुख जगहों पर है | इसमें सौ से अधिक websites जुड़ी हुई हैं और इनकी content quality बहुत बेहतरीन है |

Rediffmail.com भी इन्ही का ही एक product है जिसमे mail भेजना और प्राप्त करना जैसी सुविधा उपलब्ध है साथ ही unlimited storage भी | यहाँ पर विभिन्न विषयों से जुड़ी जानकारी आपको मिल जाएगी |

Guruji.com search engine

इस Indian search engine की शुरुआत October 2006 में दिल्ली में की गई थी | यह search engine Images, Music, City, Movie timing, Cricket जैसे filters में result pages को display करता है | इसकी शुरुआत करने वाले दिल्ली के ही दो Students अनुराग डोड और गौरव मिश्रा हैं | दोनों ने ही दिल्ली से B.tech किया था |

इसमें आपको खेल, मनोरंजन, चलचित्र, से जुड़ी जानकारी आपको मिल जाएगी | माना जाता है कि इस सर्च engine पर रोज़ाना 65 लाख से भी ज्यादा traffic आता था | लेकिन कुछ समय बाद इसमें कुछ technical प्रॉब्लम की वजह से error आना शुरू हो गई | जिसकी वजह से बाद में 12 अक्टूबर 2012 में यह सर्च इंजन बंद हो गया |

WebIndia search engine

यह indian search engine 06 दिसम्बर 1994 को launch किया गया था जो भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका से जुड़ी marketing और technology पर based जानकारी को share करता है | यह मुख्य रूप से उन लोगों की मदद के लिए बनाया गया है जो लोग service देते है या उनका कोई अपना product है ताकि use और बेहतर बनाया जा सके और लोगों के बीच आसानी से पहुँचाया जा सके |

इसके अलावा इसमें भारत से जुड़ी कई web service दी हुई हैं जैसे- धर्म, इतिहास, नृत्य,पर्यटक, स्वास्थ्य, चिकित्सा, और सरकार से जुड़ी जानकारी भी मिलती है | साथ ही भारतीय त्योहारों, संगीत आदि के बारे में भी अच्छी जानकारी यहाँ मिल जाती है |

Justdial search engine

इसकी शुरुआत 1996 में VSS Mani द्वारा की गई थी | इस search engine की विशेषता यह है कि यह सिर्फ business से related results ही दिखाता है | अगर आप किसी business को कर रहे हैं या शुरू करना चाहते हैं तो Justdial एक बेहतर विकल्प है | इसमें आपको India से सभी Dealer, Supplier, Wholesaler, Retailer, आदि की पूरी जानकारी यहाँ मिल जाएगी |

इसके साथ इसमें बहुत सारे filter दिए गए हैं जिसमें आप अपनी मर्ज़ी का content search कर सकते है जैसे- JD news, JD Social, Air tickets, Loans, Auto care, Automobiles, Baby care, Hotel आदि | इस search engine की content quality बहुत बेहतर है और इसमें 12000 से भी अधिक employees काम करते हैं |

13tabs search engine

Indian search engine की list में एक और नाम 13Tabs का आता है जो बेहद उम्दा किस्म का result दिखाता है इसी कारण ये काफी famous भी होता जा रहा है | इसकी शुरुआत धनबाद के दो भाइयों ने मिलकर की जिनके नाम हैं – सागर मिश्रा और वरुण मिश्रा | इसको 2013 में शुरू किया गया और 2016 में पब्लिक के लिए open कर दिया गया | इन तीन सालों में दोनों भाइयों ने IIT Delhi से B.Tech भी complete किया और साथ ही अपने इस project पर भी काम किया |

अभी तक ये search engine भारत से जुड़ी जानकारी ही दिखाने में सक्षम है लेकिन जल्दी ही ये search engine विश्व स्तरीय search engine के रूप में भी प्रयोग किया जाने लगेगा | इस search engine का नाम 13Tabs, होने के पीछे एक मुख्य कारण यह भी है कि ये एक विषय पर 13 तरह के result pages को दिखाता है | इसमें Automobiles, Shipping, Banking, Retail, Education, Government agency, Health care, IT, Technology, People license, media info, consumer goods जैसे विषय शामिल हैं |

Conclusion:

दोस्तों! ये थी Indian search engine से जुड़ी कुछ जानकारी | इस श्रेणी में कुछ और नाम भी आते हैं जैसे-Epic search, Bilsir, Bhramar, आदि | लेकिन हमने उनका ही उल्लेख किया है जो बहुत popular है | लेकिन समय के साथ कुछ search engine अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं रहे |

Search engine बनाना उतना आसान भी नहीं है लेकिन उसे लगातार update करना और उस पर लगातार काम करते रहना भी ज़रूरी होता है | कई बार कुछ technical प्रॉब्लम की वजह से search engine ठीक से result नही दिखा पाता जिससे visitors दूर जाने लगते है | लेकिन फिर भी हमें कोशिश करते रहना चाहिए अपने search engine को और बेहतर बनाने के लिए |

जो लोग search engine बनाने में प्रयासरत हैं उन्हें शुभकामनाएं | प्रयास करते रहें सफलता ज़रूर मिलेगी | आपको हमारा ये article कैसा लगा हमें comment box में ज़रूर बताएं | अच्छा लगा हो तो share ज़रूर करें | हम आगे भी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी लाते रहेंगे | धन्यवाद !!

To Start Earning, Keep learning

We’d love to keep you updated with our latest post and offers 😎

Share with love

6 thoughts on “INDIAN SEARCH ENGINE LIST IN HINDI | भारत में बने top 12 सर्च इंजन |”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top